---Advertisement---

Budget 2026: क्या शादीशुदा टैक्सपेयर्स को मिलेगा नया फायदा? जॉइंट ITR की उम्मीद तेज

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Budget 2026 Expectations of joint ITR are high

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Budget 2026 से पहले देशभर में इनकम टैक्स को लेकर फिर चर्चा तेज है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या सरकार इस बार भी टैक्सपेयर्स को कोई नई राहत देगी। पिछले साल 12 लाख तक की आमदनी टैक्स-फ्री होने के बाद अब उम्मीद है कि सरकार शादीशुदा लोगों को एक बड़ा विकल्प दे सकती है जॉइंट टैक्स फाइलिंग।

यह भी पढ़ें: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार एवं बिगड़ती विधि वयवस्था के खिलाफ भाजपा का ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम

ICAI ने वित्त मंत्रालय को सुझाव दिया कि पति-पत्नी चाहें तो एक ही इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकें। इससे उन परिवारों को राहत मिलेगी जहां सिर्फ एक सदस्य कमाता है या दोनों की आमदनी में बड़ा अंतर होता है। मौजूदा सिस्टम में हर व्यक्ति अलग-अलग ITR फाइल करता है, जिससे सिंगल अर्नर फैमिली पर ज्यादा टैक्स का बोझ पड़ता है। कई बार गैर कमाने वाले की टैक्स छूट बेकार चली जाती है।

ICAI का कहना है कि जॉइंट फाइलिंग में दोनों की इनकम जोड़कर टैक्स निकलेगा। इससे बेसिक टैक्स छूट दोगुनी हो सकती है और परिवार की इनकम के हिसाब से स्लैब बनेगा। टैक्स चोरी और गलतियों के मामले भी कम होंगे।हालांकि यह बदलाव आसान नहीं होगा। भारत की टैक्स व्यवस्था PAN-बेस्ड है और इसके लिए पूरे सिस्टम में तकनीकी बदलाव करने होंगे। यही कारण है कि सुझाव में इसे ऑप्शनल रखने की बात कही गई है, ताकि लोग चाहें तो पुरानी व्यवस्था भी चुन सकें। अगर लागू हुआ, तो यह लाखों परिवारों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट