Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

महाराष्ट्र को मिलेगी नई उपमुख्यमंत्री, सुनेत्रा पवार कल लेंगी शपथ

By Riya Kumari

Published :

Follow
महाराष्ट्र को मिलेगी नई उपमुख्यमंत्री, सुनेत्रा पवार कल लेंगी शपथ
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार को राज्य की उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला लगभग तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनेत्रा पवार कल शपथ ग्रहण करेंगी।

यह भी पढे : चम्पाई सोरेन के कार्यक्रम पर प्रशासनिक रोक का आरोप, मामला राज्यपाल तक पहुंचा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब राज्य की राजनीति तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रही है। पार्टी नेतृत्व ने इस पर सहमति बना ली है और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बिना विधायक बने भी ले सकती हैं शपथ

संविधान के प्रावधानों के तहत सुनेत्रा पवार फिलहाल विधायक न होने के बावजूद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। हालांकि, उन्हें तय समय सीमा के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा।

एनसीपी में नेतृत्व को लेकर अहम फैसला

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय एनसीपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। सुनेत्रा पवार को संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनके नाम पर मुहर लगने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

महाराष्ट्र राजनीति में ऐतिहासिक कदम

सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने से महाराष्ट्र की राजनीति में महिला नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम न केवल पार्टी को स्थिरता देगा, बल्कि आगामी चुनावों के लिहाज से भी अहम साबित हो सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator