---Advertisement---

जमशेदपुर में दिनदहाड़े हत्या के बाद बवाल, टीनप्लेट चौक जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jamshedpur Murder in broad daylight sparks uproar जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में फल कारोबारी कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या के बाद शहर में तनाव बढ़ गया है। गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने टीनप्लेट चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें: आगामी माह से प्रारंभ होने वाले नवरात्रों से पूर्व नागरिकों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा-सत्या शर्मा

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और टायर जलाकर विरोध जताया। जाम की वजह से चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह अपराधियों ने कन्हैया यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उन्हें सिर, पेट और पैर में गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उनके साथ मौजूद रंजीत शर्मा उर्फ काली जान बचाने के लिए सिटी डीएसपी कार्यालय परिसर की ओर भागे।

हत्या के मामले में कुछ नामजद आरोपियों पर उंगली उठाई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शूटर के पिता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बुधवार रात को भी गुस्साए लोग गोलमुरी थाना पहुंचे थे और हंगामा किया था। हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल शहर में माहौल संवेदनशील बना हुआ है और लोगों की नजर अब आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---