सोशल संवाद/डेस्क : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने बाल्टी कारखाना, टैंक रोड, सिलसिला चौक, उलीडीह बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया ओर घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

ये भी पढे : 21 से 28 फरवरी प्राण प्रतिष्ठा, 1 मार्च विशाल भंडारा आयोजन
इस दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो की जनता की सेवा करना है जिसमें जलजमाव की समस्या से निजात ओर महिलाओं की सुरक्षा है वही महिलाओं के शिक्षा के लिए विशेष विद्यालय की स्थापना एवं पिंक टॉयलेट का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता है।










