सोशल संवाद/डेस्क: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के मद्देनजर रोलिंग ब्लॉक लिए जाने का निर्णय लिया गया है. इस कारण 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 के बीच टाटानगर, आसनसोल और आद्रा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इस ब्लॉक की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए भी देवऋषि कश्यप का किया गया है चयन
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर (68046-68045) 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी. इसके अलावा आद्रा-मिदनापुर मेमू (68090-68089) 17 व 22 फरवरी को और आसनसोल-पुरुलिया मेमू (63594-63593) 17 व 20 फरवरी को रद्द कर दी गयी है. आद्रा-बड़ाभूम
मेमू भी 22 फरवरी को नहीं चलेगी शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेंगी ये ट्रेनें
टाटानगर-आसनसोल मेमू पैसेंजर (68056-68060) 17 और 21 फरवरी को अपने निर्धारित गंतव्य के बजाय आद्रा स्टेशन तक ही जायेगी और वहीं से वापस लौटेगी. यानी आद्रा और आसनसोल के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. इसी प्रकार झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी. बर्धमान-हटिया मेमू भी 16 और 17 फरवरी को गोमो स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी.
टाटा-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव
टाटानगर से हटिया जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन (18601) के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन 17, 18 और 21 फरवरी को अपने नियमित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलायी जाएगी. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जांच अवश्य कर लें.










