---Advertisement---

देश में दो करोड़ लोगों को AI ट्रेनिंग देगी माइक्रोसॉफ्ट : सीओओ

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Microsoft will provide AI training

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) हिमानी अग्रवाल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि रोजगार के नये अवसर पैदा करेगा.

यह भी पढ़ें: JJ College Koderma में बड़ी गड़बड़ी, CRPC की जगह मिला CPC का प्रश्नपत्र

‘इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट 2026’ में प्रभात खबर से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत के लिए एआइ एक ऐतिहासिक अवसर है, बशर्ते हम समय रहते स्किलिंग पर निवेश करें. हिमानी ने घोषणा की कि माइक्रोसॉफ्ट अपने ‘एलीवेट’ प्रोग्राम के जरिए 2030 तक भारत में दो करोड़ लोगों को एआइ स्किल्स से लैस करेगा.

अब तक 56 लाख लोगों को ट्रेंड किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि एआइ स्किल्स रखने वाले कर्मचारियों को बाजार में 56 प्रतिशत तक अधिक वेतन मिल रहा है. ‘प्रज्ञा’ और ‘एडवांटेज एआइ’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को भी वैश्विक स्तर की नौकरियों के लिए तैयार किया जा रहा है. उनके अनुसार, री-स्किलिंग और रिट्रेनिंग ही भविष्य की कुंजी है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---