---Advertisement---

Sakchi-Agrico Flyover को मंजूरी, मोहरदा योजना को 67 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Sakchi-Agrico Flyover approved

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो के बाद अब Jamshedpur में एक और Flyover बनने की तैयारी है। इस बार प्रस्तावित फ्लाईओवर साकची से एग्रिको तक बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिससे शहर की ट्रैफिक समस्या कम होने की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें: निगम आलोक पत्रिका-2025 का विमोचन एवं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

विधानसभा में उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में नगर विकास मंत्री Sudivya Kumar Sonu ने बताया कि जैसे ही Tata Steel Limited से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त होगा, निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। साथ ही अन्य प्रस्तावित फ्लाईओवर पर भी काम जारी है।

विधायक Purnima Sahu ने कहा कि साकची शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां भारी वाहनों और स्थानीय ट्रैफिक के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। फ्लाईओवर बनने से यातायात सुचारु होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है।

इधर, जमशेदपुर पूर्वी के लिए भी राहत की खबर है। मोहरदा जलापूर्ति योजना के तीसरे चरण के तहत 50 एमएलडी क्षमता के नए इंटेकवेल के निर्माण को राज्य सरकार ने 67.36 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर तकनीकी मंजूरी दे दी है। राशि जारी होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

यह परियोजना पीपीपी मोड पर संचालित होगी, जिसमें 60 प्रतिशत खर्च की स्वीकृति Tata Steel UISL (पूर्व में जुस्को) द्वारा दी गई है, जबकि शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इन दोनों परियोजनाओं से शहर में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---