JAC Board Exam 2027: फरवरी में मैट्रिक-इंटर परीक्षा, अप्रैल में आएगा रिजल्ट!

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
JAC Board Exam 2027: Matric and Intermediate exams in February

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के पहले हफ्ते (संभवतः पांच फरवरी 2027) से शुरू होगी। ये परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। इसके लिए 12 नवंबर से आवेदन भरे जाएंगे। 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के और 27 नवंबर से चार दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन लिया जाएगा। जैक ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किया है।

यह भी पढ़े : जलापूर्ति और स्वच्छता पर बल दे झारखंड, 4200 करोड़ मिलेंगे

Sunrise Enclave

मैट्रिक और इंटर बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर जैक ने तैयारी शुरू कर दी है। जैक फरवरी 2027 में ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त करने का शिड्यूल तैयार कर रहा है। अप्रैल के अंत तक मैट्रिक समेत इंटरमीडिएट के तीनों संकायों विज्ञान, कला और वाणिज्य के परिणाम भी जारी किए जाएंगे। इस माह के अंत तक परीक्षा का शिड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

राज्यभर से 7.50 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिलः झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट में 7.50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक में करीब 4.30 लाख छात्र-छात्राएं, जबकि इंटरमीडिएट के तीनों संकायों को मिलाकर 3.30 लाख छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में भी इन्हीं संख्या के आस-पास छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होते रहे हैं।

11वीं की परीक्षाएं : जैक फरवरी के अंतिम सप्ताह में आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा भी ओएमआर शीट पर लेगा। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में ही नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं होंगी। इसको लेकर भी जैक को अलग से तैयारी करनी होगी। आठवीं, नौवीं और 11 वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल हर हाल में 31 मार्च 2027 से पहले प्रकाशित कर लिया जाए, ताकि इससे छात्रों को अगली कक्षा में प्रोग्रेशन और नामांकन में कोई व्यवधान या विलंब का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही छात्रों का एकेडमिक लॉस नहीं हो।

परीक्षार्थियों को पहले ही दे दिए जाएंगे फॉर्म

मैट्रिक-इंटर बोर्ड परीक्षा का फॉर्म 12 नवंबर से भरे जाने हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए फॉर्म पहले ही मिल जाएंगे। कई जगहों पर ऐसा देखा जाता है कि पोर्टल शुरू होने के बाद छात्रों से परीक्षा का आवेदन भराया जाता है और भरा हुआ परीक्षा आवेदन छात्रों से प्राप्त करने में विलंब का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में संस्थान काफी हड़बड़ी में पोर्टल पर परीक्षा आवेदन भरते हैं। इससे कई त्रुटियां सामने आती हैं। इसलिए जैक ने छात्रों के हित में आवेदन भरवाने की तिथि से पहले ही फॉर्म जैक के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। शिक्षक फॉर्म डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराएंगे और छात्रों से भरवा कर फॉर्म लेंगे। इसमें पंजीयन संख्या पोर्टल में ध्यान से भरकर ही आवेदन सब्मिट करेंगे, ताकि किसी प्रकार की बाद में समस्या न हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---