टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में वीपी विशाल बादशाह एवं अन्य अतिथियों का स्वागत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
VP Vishal Badshah and other guests welcomed at the Tata Motors Workers Union

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में टाटा मोटर्स के वीपी (कमर्शियल व्हीकल ऑपरेशंस) विशाल बादशाह एवं प्लांट हेड अनुराग छारिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : सर्दियों में भी चलेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस

Sunrise Enclave

यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत भाषण देते हुए महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि वीपी विशाल बादशाह का यूनियन कार्यालय में आगमन हम सभी के लिए सुखद एवं यादगार क्षण है। उन्होंने पूरी यूनियन की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों एवं मार्गदर्शन पर अमल करने के लिए यूनियन सदैव तत्पर रहेगी।

प्लांट हेड अनुराग छारिया ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली सहित आने वाले पर्व-त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में वीपी विशाल बादशाह ने कहा कि कंपनी के उत्पादन में वृद्धि हुई है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षा (सेफ्टी) एवं गुणवत्ता (क्वालिटी) पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने क्रेटोस गाड़ियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कंपनी के इकोसिस्टम को और अधिक मजबूत एवं बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी एवं समाज के हित में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सभी की सहभागिता बढ़नी चाहिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा द्वारा किया गया। स्वागत कार्यक्रम से पूर्व वीपी विशाल बादशाह एवं प्लांट हेड अनुराग छारिया ने यूनियन परिसर में स्थापित जे.एन. टाटा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---