---Advertisement---

महिला दिवस पर मानगो मेयर सुधा गुप्ता का संदेश

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर मैं मानगो की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ। महिलाएँ केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। हमारे संस्कार, हमारी संस्कृति और हमारे समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

ये भी पढे : 67.25 करोड़ रुपये से फोरलेन होगी कांदरबेड़ा-दोमुहानी सड़क

आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। मानगो की हर बेटी को शिक्षा, हर महिला को सम्मान और हर माँ-बहन को सुरक्षित व स्वावलंबी जीवन मिले यही हमारा लक्ष्य है।

मैं विश्वास दिलाती हूँ कि मानगो नगर निगम में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा, ताकि हमारी माताएँ और बहनें गर्व के साथ आगे बढ़ सकें। आइए, इस महिला दिवस पर हम सब मिलकर सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित समाज के निर्माण का संकल्प लें। आप सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---