Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

टाटानगर, आदित्यपुर, गम्हरिया समेत न स्टेशन पर तैनात होंगे स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे में टिकट एजेंटो की बहाली होगी. इस बहाली को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है. इसके तहत टाटानगर, आदित्यपुर, बड़बिल, राजगांगपुर, चाईबासा, बामड़ा, नुआगांव, सीनी, मनोहरपुर और गम्हरिया के स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट को बहाल करने को कहा गया है. इसके लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. तीन साल के लिए यह एजेंट बहाल होंगे. चक्रधरपुर रेल मंडल के 9 एनएसजी 5 श्रेणी के इन स्टेशनों में यह नियुक्ति की जा रही है.

ये भी पढे : AI और डीपफेक पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब 3 घंटे में हटेगा फर्जी कंटेंट और जरूरी होगी लेबलिंग

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इन सारे रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट (जनरल टिकट) बनाने के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की नियुक्ति की जा रही है. अब इन स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट यात्रियों के लिए अनारक्षित टिकट उपलब्ध करायेंगे. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार एजेंटों को टिकट जारी करने के एवज में निर्धारित दर से कमीशन दिया जायेगा. इस बहाली प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. आवेदन पंजीकृत डाक, कोरियर, सामान्य डाक या हाथों-हाथ कार्यालय में जमा कराया जा सकता है. इस योजना के तहत मैट्रिक (10वीं) पास बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator