सोशल संवाद / डेस्क : आज के समय में बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखना आसान नहीं है। मोबाइल, गेम्स और दूसरी चीजें उनका फो/कस जल्दी भटका देती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक साफ और distraction-free स्टडी टेबल बच्चों की पढ़ाई और concentration को काफी बेहतर बना सकती है।

यह भी पढे : अब 7 अप्रैल तक भरा जाएगा बीएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म, परीक्षा 10 मई को
आइए जानते हैं वो 5 चीजें, जो बच्चों की स्टडी टेबल पर बिल्कुल नहीं होनी चाहिए:
1. मोबाइल फोन
स्टडी के समय मोबाइल सबसे बड़ा distraction होता है। बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन बच्चों का ध्यान भटका देते हैं, इसलिए पढ़ाई के दौरान फोन दूर रखना बेहतर है।
2. जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स
चिप्स, चॉकलेट और सॉफ्ट ड्रिंक जैसी चीजें न सिर्फ हेल्थ के लिए खराब हैं, बल्कि पढ़ाई के दौरान ध्यान भी भटकाती हैं।
3. ज्यादा स्टेशनरी का ढेर
टेबल पर बहुत ज्यादा पेन, मार्कर और नोट्स रखने से टेबल cluttered हो जाती है, जिससे फोकस कम होता है। केवल जरूरी सामान ही रखें।
4. गेमिंग डिवाइस
गेमिंग कंसोल या कंट्रोलर पास में होने से बच्चों का मन बार-बार खेलने की ओर जाता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।
5. नेगेटिव नोट्स या दबाव वाली बातें
“फेल हो जाओगे” जैसे नोट्स बच्चों में स्ट्रेस बढ़ाते हैं। इसकी जगह पॉजिटिव और मोटिवेशनल बातें लिखना ज्यादा फायदेमंद होता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई में बेहतर करे, तो सिर्फ टाइम टेबल ही नहीं बल्कि उसका स्टडी एनवायरनमेंट भी सही होना जरूरी है। साफ, शांत और व्यवस्थित टेबल बच्चों के फोकस और परफॉर्मेंस दोनों को बढ़ाती है।









