---Advertisement---

बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन किसानों पर आफत; टमाटर की फसल हुई बर्बाद

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए यह आफत बन गई है। खासकर टमाटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण खेतों में ही टमाटर सड़ने लगे हैं, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ये भी पढे : Hemant Soren का भाजपा पर निशाना कहा, हमारा ‘पैरामीटर’ जनता, उनका काम वोट चोरी; असम से लौटे हेमंत-कल्पना

इसका असर बाजार में भी दिख रहा है। जहां पहले किसानों को 7 से 10 रुपए प्रति किलो थोक भाव मिल रहा था, वहीं अब यह घटकर 3 से 5 रुपए प्रति किलो रह गया है। छोटाबांकी के किसान जहल सोरेन ने बताया कि उन्होंने 5 बीघे में टमाटर की खेती की थी, जिस पर करीब 1 लाख रुपए खर्च हुए। लेकिन अब लागत का 5 प्रतिशत भी नहीं निकल पा रहा है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण टमाटर खेत में ही सड़ रहे हैं। 4 अप्रैल से पहले तक हर दो दिन पर 15 से 15 क्विंटल टमाटर निकलते थे, लेकिन बारिश के बाद यह घटकर 5 से 7 क्विंटल हो गया। आने वाले दिनों में इसमें और कमी आएगी, क्योंकि ओले गिरने की वजह अधिकतर टमाटर फटकर खेत में ही सड़ने लगे हैं।

लगातार तीसरे दिन हुई बारिश, सामान्य से नीचे रहा तापमान

शहर में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई, जिसकी वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मंगलवार को दिन में में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। वहीं, दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 45 किमी प्रतिघंटा रही। वहीं, कुल 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। आंधी की वजह से हाथीघोड़ा मंदिर के पास पेड़ गिरने से साकची से मानगो जानेवाली सड़क बाधित रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---