सोशल संवाद/डेस्क : न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 330 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां मेकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और सिविल के पदों पर की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परमाणु ऊर्जा विभाग नियुक्ति मिलेगी। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 2027 बोर्ड परीक्षा में PAN और APAAR ID अनिवार्य, बिना डिजिटल पहचान नहीं मिलेगा एंट्री
योग्यता
उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60% अंकों के साथ BE/B.Tech/B.Sc (Engineering) या M.Tech की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार ने वर्ष 2024, 2025 या 2026 में संबंधित ब्रांच से GATE परीक्षा पास की हो।
वेतन और स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान ₹74,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ₹56,100 से ₹1,77,500 तक वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है। वहीं SC/ST वर्ग, दिव्यांग उम्मीदवारों और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट (www.npcil.nic.in/index.aspx) पर जाएं। होमपेज पर जाकर HR Management सेक्शन में Opportunities/Policies पर क्लिक करें। इसके बाद विज्ञापन संख्या NPCIL/HQ/HRM/ET/2026/02 के सामने दिए गए Click here for more details लिंक पर क्लिक करें।
अगले पेज पर Recruitment of Executive Trainees (2026) through GATE 2024/2025/2026 के नीचे दिए गए Advt लिंक पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
फिर वापस जाकर Click here to view details & Apply Online पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले New Registration करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।









