छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
In preparation for the Chhath festival, Mango Mayor Sudha Gupta inspected

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आगामी लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मानगो मेयर सुधा गुप्ता एवं अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव द्वारा मानगो क्षेत्र के इंटेकवेल छठ घाट कुंवर बस्ती,चाणक्यपुरी छठ घाट,वास्तु विहार छठ घाट, कृष्णा नगर छठ घाट,श्याम नगर, रामनगर, शंकोसाई छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने घाटों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : टेल्को के प्लाजा मार्केट के पास नाली में घुसी कार, बाल-बाल बचे महिला, पुरुष और बच्चा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

निरीक्षण के दौरान घाटों के चबूतरों का मरम्मत कार्य, सीढ़ियों का रंग-रोगन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था तथा घाटों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया।मेयर सुधा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएँ, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में श्रद्धापूर्वक भगवान सूर्य की उपासना कर सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट