टेल्को के प्लाजा मार्केट के पास नाली में घुसी कार, बाल-बाल बचे महिला, पुरुष और बच्चा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Car plunges into a drain near Plaza Market in Telco

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के प्लाजा मार्केट के पास मंगलबार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग करने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार में सवार एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़े : XLRI जमशेदपुर में KRONOS 2026 का आयोजन, भविष्य की कंपनियों के नेतृत्व और प्रतिभा विकास पर हुआ मंथन

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पार्किंग के दौरान चालक को नहीं दिखी नाली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक प्लाजा मार्केट के पास वाहन पार्क करने की कोशिश कर रहा था। सड़क के किनारे घास और बीच में नाली होने के कारण चालक को नाली का अंदाजा नहीं लग पाया। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे नाली में जा घुसा। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। कार में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए।

स्थानीय लोगों ने धक्का देकर कार को निकाला बाहर

कार नाली में फंसने के बाद उसे बाहर निकालने के लिए लोगों ने प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर कार को धक्का दिया और नाली से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सभी के सुरक्षित होने की जानकारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

नाली की व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे घास होने के कारण नाली स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस घटना ने पार्किंग स्थल के आसपास नाली की दृश्यता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि, किसी के घायल नहीं होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट