---Advertisement---

सहिया दीदियों का योगदान अहम: घर-घर पहुंचा रहीं स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता से बदल रहा गांव

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
सहिया सम्मेलन सह सम्मान समारोह: ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : माननीय सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा मांझी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन कोल्हन विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया।

यह भी पढे : Project Praan का शुभारंभ: पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

माननीय सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा मांझी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहिया दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में सहिया घर-घर जाकर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य करती हैं। वे गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण एवं कुपोषण की रोकथाम में अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सहिया दीदियां अपने क्षेत्र के लोगों को पौष्टिक एवं गुणवत्ता पूर्ण आहार लेने के प्रति जागरूक करें, साथ ही स्वच्छता, परिवार नियोजन एवं विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत एवं जननी सुरक्षा योजना की जानकारी भी घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सहिया दीदियों को नियमित प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

सहिया मुख्य रूप से गांव में बीमारों को दवा बांटना, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाती है। तंबाकू-नशा विरोधी शपथ, टीबी मुक्त झारखंड की अपील

झारखंड में “सहिया” ASHA कार्यकर्ता को कहते हैं। ये गांव की स्वास्थ्य सहेली होती हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन NHM के तहत इनका मुख्य काम गांव-स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। इनका मुख्य कार्य है कि गर्भवती महिलाओं की घर-घर जाकर देखभाल करना, प्रसव पूर्व जांच के लिए प्रेरित करना, संस्थागत प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने में मदद करना, नवजात और बच्चों का टीकाकरण करवाना, टीकाकरण अभियान चलाना, समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता – बीमारियों से बचाव के उपाय बताना, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत ABHA ID बनाने में मदद करना, स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक करना, गांव में बीमार लोगों की पहली देखभाल, प्राथमिक उपचार और सही समय पर रेफर करना- जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं में सहयोग करना, स्मार्टफोन के जरिए स्वास्थ्य डेटा दर्ज करना, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में मदद करना

झारखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों, घने जंगलों और दूरस्थ गांवों में सहिया बहनें पैदल या साइकिल से घर-घर जाकर अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं। जिले में करीब 2,000 सहिया हैं जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का हिस्सा हैं।

कार्यक्रम में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आभा कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, TB के मरीजों के बीच फूड बॉस्केट, और अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले साहिया दीदी के बीच प्रशस्ति पत्र और उपहार का वितरण किया गया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपायुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और साहिया दीदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में कोल्हन विश्वविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद जोबा मांझी ने की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---