---Advertisement---

हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी की लगातार लेटलतीफी से बंगाल के वोटर परेशान, समाजसेवियों ने चुनाव आयोग से लगाई गुहार

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
Bengal voters upset with the continued delays in train हावड़ा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट: संजय सिन्हा): हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस की लगातार देरी और अनियमित संचालन के कारण पश्चिम बंगाल के सैकड़ों मतदाताओं के सामने मतदान में शामिल होने का संकट खड़ा हो गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को निर्धारित है, लेकिन बड़बिल और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत बंगाल के हजारों लोगों के लिए अपने गृह राज्य पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें: सहिया दीदियों का योगदान अहम: घर-घर पहुंचा रहीं स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता से बदल रहा गांव

बता दें कि बड़बिल और आसपास के इलाकों में CISF जवानों समेत विभिन्न संस्थानों में बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके लिए हावड़ा पहुंचने का मुख्य साधन हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और कोलकाता जाने वाली कुछ बसें ही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से जनशताब्दी एक्सप्रेस लगातार लेट चल रही है और कई बार रद्द भी हो जाती है। वहीं, कोलकाता जाने वाली बसों में इतनी भीड़ है कि यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के सामने यह बड़ी समस्या खड़ी हो गई है कि वे मतदान करने अपने राज्य कैसे पहुंचें।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए समाजसेवियों ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से चुनाव आयोग से शिकायत कर जल्द समाधान निकालने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---