---Advertisement---

नये नियमों के पेच में फंस कर्मचारियों का वेतन गया

By Riya Kumari

Published :

Follow
नये नियमों के पेच में फंस कर्मचारियों का वेतन गया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : वेतन निकासी के नए नियमों के पेच की वजह से लगातार दूसरे महीने भी हजारों कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। समस्या यह है कि वित्त विभाग ने वेतन निकासी के लिए नए नियम लागू किए हैं।

यह भी पढे : देवघर ट्रेजरी से 99 लाख की अवैध निकासी वेतन निकासी फर्जीवाड़ा

यह जिम्मेदारी तो तय करता ही है, साथ ही फर्जीवाड़ा न हो, इसे भी काफी हद तक रोकने में कारगर सिद्ध होगा। परंतु यह पेचीदा भी कम नहीं है। अब हर कर्मचारी को अपना व्यक्तिक विवरण विस्तार से अपने डीडीओ के पास जमा करना है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक का पहला पन्ना या फिर कैंसिल चेक आदि शामिल है। इसके बाद निकासी सह व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) को इसका सत्यापन करना है।

डीडीओ को भी वेतन का बिल ट्रेजरी भेजने के लिए अपने सभी कर्मचारियों के विवरण के साथ कुछ और जानकारी देनी है। जैसे उनकी स्थापना में कुल कितने स्वीकृत पद हैं। वर्तमान में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं। कितने वेतन पा रहे हैं। उनका मूल वेतन कितना है, कटौती कितनी है और बाकी कितना है। इसकी वजह से डीडीओ इन विवरणों को जुटाने में परेशान हैं। इस वजह से ट्रेजरी तक वेतन का बिल ही पहुंच नहीं रहा है। कर्मचारियों को अबतक मार्च का वेतन नहीं मिला है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---