सोशल संवाद / डेस्क : WhatsApp ने छोटे कारोबारियों के लिए एक बड़ा AI फीचर लॉन्च किया है। Meta ने “Business AI” नाम से नया फीचर पेश किया है, जो WhatsApp Business ऐप के जरिए छोटे और मध्यम व्यवसायों को ग्राहकों से बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद करेगा। कंपनी का दावा है कि यह फीचर बिजनेस की बिक्री बढ़ाने, कस्टमर सपोर्ट आसान बनाने और 24×7 जवाब देने में मदद करेगा।

यह भी पढे : Google Search में आए 5 नए AI फीचर्स, अब सर्च करना होगा और भी स्मार्ट

क्या है WhatsApp Business AI?
Business AI एक AI-पावर्ड कस्टमर सपोर्ट फीचर है, जिसे सीधे WhatsApp Business ऐप में जोड़ा गया है। इसकी मदद से बिजनेस बिना किसी थर्ड-पार्टी टूल के ग्राहकों के सवालों के जवाब दे पाएंगे।
Meta के मुताबिक यह फीचर खासतौर पर भारत के छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह सभी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।
Business AI कैसे करेगा काम?
यह AI फीचर कई तरह के काम ऑटोमेटिक तरीके से संभाल सकेगा:
- ग्राहकों के सवालों का 24 घंटे जवाब
- प्रोडक्ट और सर्विस की जानकारी देना
- बुकिंग और अपॉइंटमेंट लेना
- लीड जनरेट करना
- सेल्स बढ़ाने में मदद करना
- ऑफर, डिस्काउंट और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी देना
UPI पेमेंट फीचर भी जल्द
रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में Business AI सीधे WhatsApp चैट के अंदर UPI पेमेंट सपोर्ट भी देगा। यानी ग्राहक चैटिंग के दौरान ही पेमेंट कर सकेंगे।
इंसानी सपोर्ट भी रहेगा मौजूद
Meta ने साफ किया है कि अगर कोई सवाल ज्यादा जटिल होगा, तो बिजनेस ओनर खुद चैट संभाल सकेंगे। यानी AI और इंसानी सपोर्ट दोनों साथ काम करेंगे।
भारत पर Meta का बड़ा फोकस
भारत WhatsApp का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। Meta अब AI के जरिए छोटे कारोबारियों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने पर फोकस कर रहा है। कंपनी के अनुसार भारत में करोड़ों लोग हर हफ्ते WhatsApp पर बिजनेस से बातचीत करते हैं।
Meta India के बिजनेस मैसेजिंग डायरेक्टर Ravi Garg ने कहा कि छोटे कारोबारियों के लिए हर ग्राहक बातचीत बेहद महत्वपूर्ण होती है और AI उनकी बड़ी मदद कर सकता है।
कब मिलेगा नया फीचर?
Meta ने बताया कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह फीचर भारत के सभी योग्य WhatsApp Business अकाउंट्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।









