---Advertisement---

चाईबासा में जिला परिवहन विभाग का सघन वाहन जांच अभियान, 23 वाहनों से वसूला गया ₹25 हजार जुर्माना

By Riya Kumari

Published :

Follow
चाईबासा में जिला परिवहन विभाग का सघन वाहन जांच अभियान, 23 वाहनों से वसूला गया ₹25 हजार जुर्माना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : चाईबासा में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सरायकेला मोड़ के पास मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की और कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढे : जेएसएससी में 611 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी लास्ट डेट , 30 जून 2026

जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट उपयोग पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके अलावा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजातों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।

23 वाहनों पर कार्रवाई, ₹25 हजार का जुर्माना

मोटरयान निरीक्षकों ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक है और ज्यादातर मामलों में हेलमेट नहीं पहनने के कारण लोगों की मौत हो रही है।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना खुद की जान को खतरे में डालने जैसा है।

जिले में लगातार चलाया जाएगा अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।

अधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। यातायात नियमों के पालन और लोगों की जागरूकता से ही सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---