---Advertisement---

तिमारपुर मेन रोड पर अवैध बस पार्किंग से बढ़ी परेशानी, थाने से 50 मीटर दूर रोज लग रहा जाम

By Riya Kumari

Published :

Follow
तिमारपुर मेन रोड पर अवैध बस पार्किंग से बढ़ी परेशानी, थाने से 50 मीटर दूर रोज लग रहा जाम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : उत्तर दिल्ली के तिमारपुर मेन रोड पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे लंबे समय से बसों की अवैध पार्किंग की जा रही है, जिससे इलाके में रोजाना भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा मामला थाना तिमारपुर से महज 50 मीटर की दूरी पर हो रहा है।

यह भी पढे : कांग्रेस ने देश की बदहाल आर्थिक स्थिति और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सड़क पर घंटों तक खड़ी रहने वाली बड़ी बसों की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और बुजुर्गों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

सड़क पर बसों का कब्जा, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मेन रोड पर खड़ी बसों के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का आरोप है कि सड़क का बड़ा हिस्सा अवैध पार्किंग की वजह से घिरा रहता है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

इलाके के निवासियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि मामूली नियम उल्लंघन पर आम लोगों के चालान तुरंत काट दिए जाते हैं, लेकिन सड़क घेरकर खड़ी की जा रही बसों पर कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर इतने लंबे समय से चल रहे इस अतिक्रमण पर संबंधित विभाग चुप क्यों है।

संयुक्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने Delhi Traffic Police और नगर निगम से संयुक्त अभियान चलाकर सड़क से अवैध बस पार्किंग हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

नागरिकों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि तिमारपुर क्षेत्र के लोगों को रोजाना की जाम समस्या से राहत मिल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---