---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप:टीवी पर ‘युनाइट8 स्पोर्ट्स’ और जी5 एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप:टीवी पर 'युनाइट8 स्पोर्ट्स' और जी5 एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। युनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है।

यह भी पढे : एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुईं विनेश फोगाट, सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से मिली हार

फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे।

टाइम जोन की वजह से भारतीय ब्रॉडकास्टर्स दिलचस्पी नहीं ले रहे थे

जी एंटरटेनमेंट ने घोषणा की है कि उसने 2026 और 2030 के फीफा मेंस वर्ल्ड कप, 2027 के फीफा विमेंस वर्ल्ड कप और 2034 तक होने वाले अन्य प्रमुख फीफा इवेंट्स के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं। इसमें भारतीय मार्केट के लिए डॉक्यूमेंट्री-सीरीज कंटेंट भी शामिल है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स की यह घोषणा टूर्नामेंट शुरू होने से दो हफ्ते से भी कम समय पहले की गई है। टाइम जोन के अंतर की वजह से भारत में अधिकांश मैचों का लाइव टेलीकास्ट आधी रात के बाद शुरू होगा। इस वजह से भारतीय ब्रॉडकास्टर्स दिलचस्पी नहीं ले रहे थे।

अंडर-17 से लेकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप भी दिखाएगा ‘जी’

मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप के अलावा, ‘जी’ अपने प्लेटफॉर्म पर कई अन्य बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट्स का भी प्रसारण करेगा। इनमें अंडर-17 वर्ल्ड कप, विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप, अंडर-20 वर्ल्ड कप, विमेंस अंडर-20 वर्ल्ड कप, फुटसाल वर्ल्ड कप, फुटसाल विमेंस वर्ल्ड कप और इंटरकॉन्टिनेंटल कप शामिल हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---