सोशल संवाद/सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम गौरांगकोचा में बस स्टैंड (चहारदीवारी, प्रवेश द्वार, पार्किंग एवं सड़क) निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढे : दिव्यांग घर बैठे रियायती रेल टिकट बुकिंग कराएं
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क और मजबूत होगा। साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड निर्माण को लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता बताते हुए खुशी व्यक्त की।
यह परियोजना क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।









