---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जुड़वा बच्चों को किन्नरों का आशीर्वाद,Vivek Dahiya ने किया डांस; भावुक दिखीं Divyanka Tripathi

By Riya Kumari

Published :

Follow
जुड़वा बच्चों को किन्नरों का आशीर्वाद,Vivek Dahiya ने किया डांस; भावुक दिखीं Divyanka Tripathi

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya इन दिनों अपने जुड़वा बेटों के साथ पैरेंटहुड का नया सफर एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों के घर किन्नर समुदाय पहुंचा और नवजात बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान घर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढे : Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत किन्नरों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस खास मौके पर विवेक दहिया भी खुशी में झूमते नजर आए और उन्होंने डांस कर माहौल को और खुशनुमा बना दिया।

Divyanka और विवेक हाल ही में जुड़वा बेटों के माता-पिता बने हैं। दोनों लगातार अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नए सफर की झलकियां प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं। हाल के एक वीडियो में दिव्यांका ने बताया था कि दोनों बच्चों का स्वभाव जन्म से ही एक-दूसरे से काफी अलग है, जिसे देखकर वे खुद भी हैरान हैं।

बता दें कि Divyanka Tripathi और Vivek Dahiyaकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के लगभग दस साल बाद उनके घर जुड़वा बेटों की किलकारी गूंजी, जिसके बाद से फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---