सरायकेला-खरसावां में आदिवासी युवती से पुलिस पिटाई का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला-खरसावां में आदिवासी युवती से पुलिस पिटाई का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवती ने कपाली पुलिस पर पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी पढे : जमशेदपुर में चेन स्नेचिंग के बाद पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल, हथियार बरामद

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी निवासी स्वर्गीय भजोहरि माहली की पुत्री अल्पना माहली को 15 जून को कपाली पुलिस द्वारा फोन कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि युवती की एक सहेली पिछले कुछ दिनों से लापता है, जिसके संबंध में पुलिस उससे जानकारी लेना चाहती थी।

अल्पना माहली का आरोप है कि कपाली ओपी पहुंचने के बाद उसे एक कमरे में ले जाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई और इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। युवती का दावा है कि पिटाई के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है।

मामले को लेकर यह आरोप भी लगाया गया है कि युवती के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई, जिसे लेकर कानूनी और प्रक्रियागत सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

सामाजिक कार्यकर्ता ज्योत्सना केरकेट्टा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज इस मामले पर नजर बनाए हुए है और न्याय नहीं मिलने पर व्यापक आंदोलन भी किया जा सकता है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---