---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

टाटा स्टीलः कंपनी की सीपीओ 22 जून को आयेंगी शहर, वेज रिवीजन पर हो जाएगा समझौता

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा स्टीलः कंपनी की सीपीओ 22 जून को आयेंगी शहर, वेज रिवीजन पर हो जाएगा समझौता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा ये स्टील के कर्मचारियों के वेज च रिवीजन समझौता को लेकर म प्रबंधन और यूनियन के बीच न लगातार वार्ता जारी है। रविवार को यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के शहर पहुंचने पर सोमवार को प्रबंधन और यूनियन के टॉप श्री के बीच दिन के दोनों सत्रों में मैराथन वार्ता हुई। कंपनी की सीपीओ आत्रेई सान्याल 22 जून को शहर आयेंगी। इसके बाद कभी भी वेज रिवीजन समझौता पर हस्ताक्षर हो जाएगा।

यह भी पढे : मानसून की गति धीमी, कोल्हान में 3 दिन तक बारिश के आसार कम

टाटा स्टील में चीफ विष्णु शंकर को मिली आईएल टू में प्रोन्नति :

टाटा स्टील ने चीफ पीएंडसी मिल्स एंड डाउन स्ट्रीम टीएसके और एनआईएनएल विष्णु शंकर पाढ़ी को उनके काम और सिफारिशों के आधार पर 15 जून से उनके मौजूदा पद पर ही लेवल आईएल थ्री से आईएल टू ग्रेड में प्रमोट किया जा रहा है। वे जनरल मैनेजर पिएंडसी ओडिशा और महाराष्ट्र को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे।

टीएसडीपीएल : यूनियन की बैठक में वार्ता पर बनी रणनीति

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड इम्प्लाइज यूनियन की सोमवार को बाड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राकेश्वर पांडेय ने किया। बैठक में कमेटी मेंबरों और पदाधिकारियों को वेज रिवीजन समझौता को लेकर प्रबंधन के साथ अबतक हुई वार्ता की प्रगति को बताया गया। साथ ही कमेटी मेंबरों से सुझाव भी लिए गए। इस दौरान कर्मचारियों के हितों को लेकर कई मामले उठाए गए।

कमेटी मेंबरों ने साफ कहा कि बेहतर वेज रिवीजन समझौता होना चाहिए। बगल की कंपनी टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में बेहतर वेज रिवीजन समझौता हुआ है। बैठक में प्रबंधन के साथ वार्ता को लेकर आगे की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में महासचिव त्रिदेव सिंह, अमन जी, सच्चिदानंद सिन्हा, उपेंद्र राय, प्रमोद उपाध्याय, शशि मिश्रा, कौशलेश सिंह, अनीश झा, राजेश सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---