---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

कपाली ओपी को मिले नए थाना प्रभारी, अविनाश कुमार ने संभाली जिम्मेदारी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
कपाली ओपी को मिले नए थाना प्रभारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी में प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : रोजो पर्व पर रामपुर में सजी छऊ नृत्य की महफिल, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अविनाश कुमार को कपाली ओपी की कमान सौंपी गई है। उनसे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई तथा जनसरोकारों से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन की अपेक्षा की जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में पुलिस-जन संवाद और अधिक मजबूत होगा तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी में एक आदिवासी युवती के साथ कथित मारपीट और बल प्रयोग के मामले में जांच के बाद तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद मुकलेश्वर रहमान तथा महिला आरक्षी कंचन को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद विभाग ने कपाली ओपी में नए नेतृत्व के रूप में अविनाश कुमार की नियुक्ति की है।

नए थाना प्रभारी के पदस्थापन का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके कार्यकाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट