---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

दिल्ली भाजपा 26 जून को आपातकाल काला दिवस पर जनजागरण बैठक करेगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली भाजपा 26 जून को आपातकाल काला दिवस पर जनजागरण बैठक करेगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : प्रत्येक वर्ष की भांति दिल्ली भाजपा इस वर्ष भी 25 जून को आपातकाल काला दिवस पर जनजागरण बैठक करेगी। स्मरणीय है की 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचा कर रखने के लिए देश में आपातकाल की घोषणा करके राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ ही सामान्य नागरिकों के भी मौलिक अधिकारों का हनन किया था और हजारों लोगों को मीसा सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था।

यह भी पढे : बंगाल में BJP के पहले बजट में 1 लाख नौकरियां:33% महिला आरक्षण, बेरोजगारों को ₹3000 मासिक भत्ता; मदरसों का फंड आधा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की भाजपा लगातार 1980 में स्थापना के बाद से हर वर्ष 25 जून को आपातकाल विरोधी जन जागरण बैठक का आयोजन करती है पर इस वर्ष शुक्रवार 26 जून को सुबह 11 बजे एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन सेंटर, जंतर मंतर में जन जागरण बैठक का आयोजन करेगी।

इस बैठक को सफल बनाने के लियें प्रदेश अध्यक्ष ने एक तीन सदस्यीय टीम गठित की है जिसमें सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी शामिल हैं जो दिल्ली के साथ दिल्ली एन.सी.आर तक में शिफ्ट हुए आपातकाल बंदियों को आमंत्रित करके उनका सार्वजनिक कार्यक्रम में अभिनंदन करेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट