सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने प्लाटून कमांडर के 52 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सभी भर्तियां लखनऊ स्थित होमगार्ड मुख्यालय में की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 है।

यह भी पढे : नई दिल्ली में साइंटिस्ट समेत नौ पद भरे जाएंगे
- योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 12वीं की परीक्षा पास हो या समकक्ष योग्यता हो।
- वेतनमान: 35400 से 112400 रुपये।
अधिमानी अर्हता
- प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा की हो। या राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण-पत्र हो।
आयु सीमा
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
चयन प्रक्रिया
- शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के अभ्यर्थी के लिए 25 रुपये शुल्क देय होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट
- (upsssc.gov.in//default.aspx) पर जाएं। होमपेज पर Notifications/Advertisements पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।










