---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Jamshedpur Golf League Season 9: टाइगर नाइट्स ने एपिक वॉरियर्स को 3-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, खिताब से एक कदम दूर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur Golf League Season 9: टाइगर नाइट्स ने एपिक वॉरियर्स को 3-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, खिताब से एक कदम दूर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: Jamshedpur गोल्फ लीग (JGL) सीजन-9 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इस बार कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जहां पूरे सीजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

यह भी पढे : मानसून में तीन महीने नहीं होगी जंगल सफारी

क्वालिफायर फाइनल में टाइगर नाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपिक वॉरियर्स को लगातार तीन मुकाबलों में मात देकर 3-0 से जीत दर्ज की और सीधे ग्रैंड फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

कप्तान सौरभ अग्रवाल की अगुवाई में दमदार प्रदर्शन

टाइगर नाइट्स की इस शानदार जीत में टीम के कप्तान सौरभ अग्रवाल के साथ रोहित तिवारी, पुनम दोशी, वरुण सोनी और तरणप्रीत सिंह खनूजा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने निर्णायक मौकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

एलिमिनेटर में ईगल आई ने बचाई खिताब की उम्मीद

दूसरी ओर एलिमिनेटर मुकाबले में ईगल आई ने बोगी ब्रदर्स को बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मैच में हराकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी कायम रखी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांच से भरपूर रहा।

4 और 5 जुलाई को होगा बड़ा मुकाबला

अब 4 और 5 जुलाई को ईगल आई और एपिक वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम 11 और 12 जुलाई को होने वाले ग्रैंड फाइनल में टाइगर नाइट्स का सामना करेगी, जहां JGL सीजन-9 के चैंपियन का फैसला होगा।

पांचवीं बार फाइनल में पहुंची टाइगर नाइट्स

कप्तान सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में टाइगर नाइट्स ने जमशेदपुर गोल्फ लीग के इतिहास में पांचवीं बार फाइनल में प्रवेश कर अपनी निरंतरता और मजबूत टीम संयोजन का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है।

शानदार फॉर्म में चल रही टाइगर नाइट्स अब JGL सीजन-9 का खिताब जीतकर नया इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है। अब सभी की निगाहें ग्रैंड फाइनल पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि इस सीजन का चैंपियन कौन बनेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---