---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Another cleaver attack in Jamshedpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जिले में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक ओर जहां जिले के नए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने हाल ही में पदभार संभाला है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर चापड़ से हमला कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में तमिलनाडु से सुरक्षित लौटे पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक

जानकारी के अनुसार, बिरसानगर जोन नंबर-1बी निवासी अशीम बनर्जी देर रात मानगो से अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे, टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने उनकी चलती बाइक को निशाना बनाया और चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के दौरान अशीम बनर्जी ने अपनी बाइक रोककर बचने का प्रयास किया और दोनों हाथों से वार रोकने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने लगातार चापड़ से हमला किया। इसके बाद बदमाश उनका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल अशीम बनर्जी को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया

लगातार हो रही चापड़बाजी की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नए SSP के पदभार संभालने के तुरंत बाद हुई इस वारदात से साफ है कि अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---