---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

VTU ने रचा इतिहास: परीक्षा खत्म होने के सिर्फ 5 मिनट बाद जारी किया B.E.-B.Tech का रिजल्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
VTU ने रचा इतिहास: परीक्षा खत्म होने के सिर्फ 5 मिनट बाद जारी किया B.E.-B.Tech का रिजल्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बेलगावी : कर्नाटक की विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU) ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की रफ्तार में नया इतिहास रच दिया है। विश्वविद्यालय ने बी.ई. और बी.टेक छठे सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त होने के महज 5 मिनट बाद ही परिणाम जारी कर देशभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

यह भी पढे : रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, दो लीग मैच और एक क्वार्टर फाइनल की मेजबानी करेगा मोराबादी स्टेडियम

विश्वविद्यालय के अनुसार, छठे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा मंगलवार शाम 5:30 बजे समाप्त हुई और 5:35 बजे परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में कुल 60,856 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस बार कुल 76.84 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।

VTU के कुलपति प्रो. एस. विद्याशंकर और रजिस्ट्रार (मूल्यांकन) प्रो. यू.जे. उज्ज्वल ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किए। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली, पहले से की गई तैयारी और परीक्षा प्रक्रिया के बेहतर समन्वय की बदौलत यह उपलब्धि हासिल की गई। साथ ही मूल्यांकन कार्य पिछले वर्षों की तुलना में 21 दिन पहले पूरा कर लिया गया था।

विश्वविद्यालय ने पिछले कुछ वर्षों में परिणाम घोषित करने में लगने वाले समय को लगातार कम किया है। इससे पहले वर्ष 2026 में अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम 10 मिनट में जारी किया गया था, जबकि 2025 में परिणाम आने में करीब एक घंटा लगा था। अब 5 मिनट में रिजल्ट जारी कर VTU ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल तकनीक और आधुनिक मूल्यांकन प्रणाली के प्रभावी उपयोग से विश्वविद्यालयों में परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और पारदर्शी हो सकती है। VTU की यह उपलब्धि देश के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक उदाहरण मानी जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट