Responsive Full Width Slider

भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कोल्हान में गरजी सुधार यात्रा, युवाओं ने किया प्रदर्शन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Reform Yatra' rallies in Kolhan demanding improvements

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: राज्य की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर निकाली जा रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को अपने 11वें दिन कोल्हान क्षेत्र पहुंची। यात्रा के दौरान पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा प्रदर्शन कर युवाओं की मांगों को जोरदार तरीके से उठाया गया।

यह भी पढ़े : पूर्वी सिंहभूम के सुदूरवर्ती गांवों में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान, छात्रों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

यात्रा का नेतृत्व कर रहे दिशोम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और युवाओं का जत्था बोड़ाम स्थित निर्मल महतो चौक, जाल्ला कॉलेज, पटमदा, कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो समाधि स्थल, को-ऑपरेटिव कॉलेज, आमबागान मैदान और साकची गोलचक्कर सहित कई प्रमुख स्थानों तक पहुंचा। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

यात्रा के दौरान आमबागान मैदान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तथा साकची गोलचक्कर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने राज्य की वर्तमान भर्ती प्रणाली पर सवाल उठाते हुए युवाओं के हित में ठोस सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर युवाओं में व्यापक असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के कारण योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के अधिकारों और रोजगार के अवसरों की रक्षा के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने की मांग करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों की भागीदारी देखने को मिली।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट