---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Police arrested Vikas Singh.

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बंदी करवाने हेतु घर से निकलते समय जिला प्रशासन ने भाजपा के पूर्व नेता और जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़े विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया । विकास सिंह ने स्वर्गीय हिमांशु की हत्या के खिलाफ में गोरिल्ला पद्धति से बंदी करवाने का घोषणा किया था उसके लिए वह लगातार जनसंपर्क अभियान भी चला रहे थे जिसका इनपुट जिला प्रशासन के पास था ।

यह भी पढ़े : सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

सवेरे लगभग 7:00 बजे विकास सिंह जैसे ही अपने आवास से बंदी करवाने निकल रहे थे वैसे ही पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दर्जनों की संख्या में मानगो थाने के पुलिस पदाधिकारी उनके घर के बाहर घात लगाकर उनका इंतजार देर समय से कर रहे थे विकास सिंह ने मौके में मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से जब घर में दस्तक देने का कारण पूछा तो पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि ऊपर से गिरफ्तारी का आदेश है विकास सिंह ने कहा कि जो अपराधी है उसे आप नहीं पकड़ रहे हैं और जो निर्दोष लोग जो अपराध का विरोध कर रहे हैं उसका सहयोग करने की बजाय प्रशासन आम लोगों से परेशान कर रहा हैं इसका हर मोड़ में पुरजोर विरोध किया जाएगा ।

गिरफ्तारी के समय विकास सिंह ने जमकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारा लगाया और स्व.हिमांशु के हत्यारों को अभिलंब गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग किया ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---