---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का बीजेपी में विलय, मुकेश गोयल समेत 16 पार्षद भाजपा में शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का बीजेपी में विलय, मुकेश गोयल समेत 16 पार्षद भाजपा में शामिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) का आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो गया है। पार्टी के अध्यक्ष मुकेश गोयल समेत सभी 16 नगर निगम पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस विलय की घोषणा की।

यह भी पढे : झारखंड-बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 428 टन कोयला जब्त , अमित शाह के आदेश पर एक्शन

गौरतलब है कि 17 मई 2025 को आम आदमी पार्टी से अलग होकर मुकेश गोयल के नेतृत्व में 16 पार्षदों ने इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया था। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद उसका भाजपा में विलय कर दिया गया है।

भाजपा में शामिल होने के पीछे विकास को बताया वजह

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के भाजपा में शामिल होने से दिल्ली के 16 वार्डों के लगभग 11 से 12 लाख लोगों को ट्रिपल इंजन सरकार की विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अलग पार्टी बनाकर पार्षद अपने क्षेत्रों के विकास को अपेक्षित गति नहीं दे पा रहे थे। इसी वजह से बातचीत के बाद सभी पार्षदों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।

रेखा गुप्ता ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी पार्षदों और उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि अब संबंधित वार्डों के लोगों को केंद्र, राज्य और नगर निगम की ट्रिपल इंजन सरकार का पूरा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कई पार्षदों के साथ वह पहले भी काम कर चुकी हैं और उनकी कार्यक्षमता से परिचित हैं। पार्टी में सभी को सम्मान और जनता की सेवा का पूरा अवसर मिलेगा।

भाजपा सरकार के कामों का किया उल्लेख

हर्ष मल्होत्रा ने दावा किया कि पहली बार दिल्ली में सभी पार्षदों को एक-एक करोड़ रुपये का विकास फंड उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि इस बार मानसून के दौरान राजधानी में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या पहले की तुलना में काफी कम देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और बेहतर प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में दिल्ली के विकास को और गति मिलेगी।

मुकेश गोयल ने AAP पर साधा निशाना

भाजपा में शामिल होने के बाद मुकेश गोयल ने कहा कि वर्ष 2023 में नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षदों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिला और केवल बयानबाजी होती रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सहयोग किया, इसलिए सभी 16 पार्षदों ने बिना किसी शर्त भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

ये 16 पार्षद भाजपा में हुए शामिल

भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में मुकेश गोयल, हेमचंद गोयल, देवेंद्र कुमार, उषा शर्मा, दिनेश कुमार, सुमन अनिल राणा, मनीषा जसवीर कराला, बाबी जी, रूनाक्षी शर्मा, राजेश लाडी, साहिब कुमार, राखी यादव, कमल भारद्वाज, लीना कुमार, हिमानी जैन और अशोक पांडेय शामिल हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट