Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड-बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 428 टन कोयला जब्त , अमित शाह के आदेश पर एक्शन

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड-बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 428 टन कोयला जब्त , अमित शाह के आदेश पर एक्शन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर शुरू हुई जीरो कोल लीकेज (कोयले की शून्य चोरी) मुहिम के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों में अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है।

यह भी पढे : E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर निशाना, बोले- जनता को मिले शुद्ध पेट्रोल का विकल्प

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

एमएमडीआर एक्ट के तहत मिली नई शक्तियों का उपयोग करते हुए सीआईएसएफ ने पिछले चार दिनों (चार-आठ जुलाई) के भीतर भारी मात्रा में अवैध कोयला और वाहन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है। सीआईएसएफ से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोल इंडिया की सहायक कंपनियों-बीसीसीएल, ईसीएल और सीसीएल के क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 428.34 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया गया। चार एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही कोयले के अवैध परिवहन और खनन में इस्तेमाल एक हाइवा, 13 से अधिक मोटरसाइकिलें और कई अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

इस दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ईसीएल और सीसीएल क्षेत्रों में भी शिकंजाः

ईसीएल सीतलपुर, राजमहल, सालानपुर, चित्रा, चापापुर और सोनपुर-बाज़ारी जैसे क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाकर 85.93 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया गया। इस दौरान

सीआईएसएफ ने कोयला डिपो, धर्मकांटों और उत्पादन रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की। सीसीएल पिपरवार व करगली में रूटीन चेकिंग के दौरान 13.62 मीट्रिक टन अवैध कोयले से लदा एक हाइवा ट्रक पकड़ा गया। वहीं, करगली क्षेत्र में विशेष ऑपरेशन चलाकर 9.25 मीट्रिक टन कोयला और 7 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

हाईटेक तकनीक से कसी जा रही नकेल

सीआईएसएफ ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए मानव खुफिया तंत्र के साथ-साथ ड्रोन सर्विलांस, जीपीएस आधारित दस्तावेज़ीकरण और औचक निरीक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया है। सीआईएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय खनिज संसाधनों की सुरक्षा और कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी पूरी कड़ाई से जारी रहेगा। अवैध खनन, परिवहन या भंडारण में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

धनबाद में ड्रोन से निगरानी, 319 टन कोयला जब्त

अवध कायला काराबार के खिलाफ सबस बड़ा कामयाबा धनबाद क बीसीसीएल क्षेत्र में मिली। सीआईएसएफ ने कतरास, ब्लॉक-2, तीमाता (कारगिल), कुस्तौर, सिजुआ, जियलगोरा, बरोरा, गोविंदपुर और एनटीएसटी इलाकों में सटीक खुफिया इनपुट और ड्रोन निगरानी के जरिए छापेमारी की। यहां से 319.54 मीटिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया। साथ ही कोयले से लदा एक ट्रक और दर्जनों मोटरसाइकिलें पकड़ी गईं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator