सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही संक्रमित मरीजों सिंहभूम जिले में मलेरिया जांच का की संख्या भी बढ़ गई है। रविवार को 11,184 लोगों की जांच में 69 मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले थे। वहीं, सोमवार को जांच बढ़ाकर 14,385 किए जाने पर 94 नए मरीजों की पहचान हुई।

यह भी पढे : शिकंजाः 20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू गिरफ्तार
सोमवार को मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पोटका में 28, घाटशिला में 18, मुसाबनी में 13, धालभूमगढ़ में 10, डुमरिया और पटमदा में आठ-आठ, सदर अस्पताल क्षेत्र में चार तथा चाकुलिया में दो मामले सामने आए। जबकि बहरागोड़ा, जुगसलाई, नगड़ी, अर्बन आमबाग और बिरसानगर क्षेत्र में एक भी नया मामला नहीं मिला । 29 जून से 13 जुलाई तक जिले में कुल 1,18,902 लोगों की मलेरिया जांच की गई। इनमें 1,989 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए, जिनका उपचार किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के प्रोटोकॉल के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग की अपील :
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील । की है कि बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निःशुल्क मलेरिया जांच अवश्य कराएं। साथ ही, घर और आसपास पानी जमा न होने दें, नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें तथा अभियान में सहयोग करें।
मलेरिया व टीबी से जूझ रही बच्ची, रिम्स जाने से इनकार
सोनुवा थाना क्षेत्र के बोईकाड़ा गांव निवासी श्रीराम चांपिया की ढाई साल की बेटी आरीयाना चांपिया मलेरिया और शरीर के कई हिस्सों में फैल चुकी टीबी से जूझ रही है। सोमवार शाम उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। बच्ची पिछले शुक्रवार से एमजीएम अस्पताल में भर्ती थी। हालांकि, बच्ची के पिता श्रीराम चांपिया ने कहा कि अब वह उम्मीद छोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह बच्ची को रिम्स ले जाने के बजाय वापस गांव ले जाएंगे और वहां जड़ी-बूटी से इलाज कराने का प्रयास करेंगे।










