---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

रथयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट : बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिये निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
रथयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट : बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिये निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : धालभूम अनुमंडल क्षेत्र में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली रथ यात्रा को सुरक्षित और धूमधाम से मनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. रथ यात्रा के दौरान बिजली, ट्रैफिक, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं.

यह भी पढे : रथयात्रा : कल 16 जुलाई को बदलेगा शहर का यातायात रूट दोपहर 2 से रात 11 बजे तक नो-एंट्री

मंगलवार को एसडीओ कार्यालय में धालभूम के एसडीओ अर्णव मिश्रा और सिटी एसपी ललित मीना की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 12 रथ समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के दौरान रथ समितियों के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों की दिक्कतें अधिकारियों के सामने रखीं. उन्होंने रथ यात्रा के रूट पर बिजली के तार दुरुस्त करने, करें और त्योहार से पहले सारी व्यवस्था दुरुस्त कर लें.

श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, साथ ही, प्रशासन ने रथ समितियों से भी अपील की कि अगर कोई समस्या आये, तो तुरंत जानकारी दें और भाईचारे के साथ इस त्योहार को सफल बनाने में मदद करें.

रथयात्रा को लेकर शहर में नौ जगहों पर तैनात रहेंगी मेडिकल टीमें

शहर में 16 जुलाई को निकलने वाली रथ यात्रा को लेकर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर रथ यात्रा के रूट और प्रमुख मंदिरों के पास आपातकालीन चिकित्सा दल और एंबुलेंस की तैनाती का आदेश दिया गया है. इसके लेकर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने नौ मेडिकल टीमों का गठन किया है. हर टीम के साथ एंबुलेंस को भी तैनात किया गया है.

शहर के नौ प्रमुख चिह्नित स्थानों पर मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. मेडिकल टीम राम मंदिर बिष्टुपुर, नागा मंदिर काली बाड़ी साकची, उत्कल एसोसिएशन साकची, गांधी आश्रम न्यू बाराद्वारी सीतारामडेरा, कालीबाड़ी नामदा बस्ती गोलमुरी, बड़ा हनुमान मंदिर मानगो, गीता भवन सोनारी, रथ गली सोनारी व जगन्नाथ मंदिर परसुडीह के पास तैनात रहेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट