Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

वीकेंड पर दोस्तों संग मस्ती करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान और रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी आए नजर

By Riya Kumari

Published :

Follow
वीकेंड पर दोस्तों संग मस्ती करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान और रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी आए नजर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वीकेंड की शुरुआत उन्होंने मुंबई के बांद्रा में दोस्तों के साथ एक लेट नाइट आउटिंग से की। इस दौरान उनके बेटे अरहान खान, एक्ट्रेस अन्या सिंह और रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी उनके साथ नजर आए। इस खास आउटिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढे : शाहरुख खान की ‘किंग’ अंतिम चरण में, फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

हमेशा की तरह मलाइका बेहद स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। पूरा ग्रुप काफी रिलैक्स और खुश नजर आया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय पैपराजी ने सभी को अपने कैमरे में कैद किया। मलाइका ने मुस्कुराते हुए कैमरों की ओर देखा, जबकि बाकी दोस्त भी कैजुअल अंदाज में नजर आए।

इस आउटिंग में सबसे ज्यादा चर्चा मलाइका और रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता की मौजूदगी को लेकर हो रही है। पिछले कुछ समय से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, अब तक न तो मलाइका और न ही हर्ष मेहता ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में दोनों का एक साथ नजर आना एक बार फिर चर्चाओं को हवा दे रहा है।

वहीं, बेटे अरहान खान भी इस फ्रेंड्स गेट-टुगेदर का हिस्सा बने। मां-बेटे की बॉन्डिंग देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस, फैशन और लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। बांद्रा में हुई यह लेट नाइट आउटिंग भी अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator