सोशल संवाद / डेस्क : रियलिटी शो ‘Lock Upp Season 2‘ के लोकप्रिय कंटेस्टेंट Dheeraj Dhooparको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धीरज शो से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन अफवाहों के बीच फैंस ने सोशल मीडिया पर #NoDheerajNoLockUpp ट्रेंड शुरू कर दिया है और अभिनेता के समर्थन में जमकर पोस्ट कर रहे हैं।

यह भी पढे : Lock Upp 2 में Hina Khan और Shilpa Shinde आमने-सामने, ‘करेक्टर असैसिनेशन’ पर छिड़ी तीखी बहस
एलिमिनेशन की खबर से फैंस हुए परेशान
Dheeraj Dhoopar को शो के मजबूत खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है। ऐसे में उनके संभावित एलिमिनेशन की खबर सामने आने के बाद दर्शकों ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अगर धीरज शो से बाहर होते हैं तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा।
पत्नी विनी अरोड़ा ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया
धीरज धूपर के शो छोड़ने की खबरों के बीच उनकी पत्नी विनी अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं और लोगों से अपील की कि बिना आधिकारिक जानकारी के किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें। उनके बयान के बाद फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।
Dheeraj Dhoopar सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है # No Dheeraj No LockUpp
धीरज के समर्थक लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि उन्होंने शो में शानदार गेम खेला है और उनका सफर अभी खत्म नहीं होना चाहिए। इसी वजह से #NoDheerajNoLockUpp ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।
अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
फिलहाल, धीरज धूपर के एलिमिनेशन या शो से बाहर होने को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को अगले एपिसोड या आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।









