Responsive Full Width Slider

Jharkhand Airport News: झारखंड के 6 एयरपोर्ट को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Airport News: झारखंड के 6 एयरपोर्ट को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: Jharkhand में हवाई यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़े देश का आम नागरिक (UDAN)’ के तहत राज्य के 6 एयरपोर्ट को विकास के लिए चुना गया है। इस पहल से आने वाले समय में झारखंड की एयर कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

यह भी पढे : IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

इन 6 एयरपोर्ट का हुआ चयन

केंद्र सरकार द्वारा चयनित एयरपोर्ट में शामिल हैं:

  • बोकारो
  • दुमका
  • जमशेदपुर
  • हजारीबाग
  • देवघर
  • डाल्टनगंज

राज्यसभा में सांसद परिमल नथवाणी के सवाल के लिखित जवाब में नागरिक विमानन राज्य मंत्री ने यह जानकारी दी।

जमशेदपुर और देवघर से पहले से उड़ानें संचालित

सरकार के अनुसार, जमशेदपुर और देवघर एयरपोर्ट से पहले ही विमान सेवाओं का संचालन हो रहा है। वहीं बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का विकास कार्य पूरा किया जा चुका है और भविष्य में यहां नियमित उड़ानों की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

दो एयरपोर्ट पर भूमि उपलब्ध नहीं होने से काम लंबित

सरकार ने बताया कि हजारीबाग और डाल्टनगंज एयरपोर्ट के विकास कार्य अभी शुरू नहीं हो सके हैं। इसका प्रमुख कारण राज्य सरकार की ओर से आवश्यक भूमि उपलब्ध नहीं कराया जाना है। भूमि उपलब्ध होने के बाद इन परियोजनाओं पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एयरपोर्ट विकास पर ₹122.04 करोड़ स्वीकृत

केंद्र सरकार के मुताबिक, झारखंड में हवाई अड्डा अवसंरचना के विकास के लिए ₹122.04 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अब तक ₹117.61 करोड़ की राशि विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च की जा चुकी है।

पर्यटन और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट नेटवर्क मजबूत होने से झारखंड में पर्यटन, उद्योग, निवेश और व्यापार को नई गति मिलेगी। साथ ही राज्य के दूर-दराज़ क्षेत्रों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने में भी मदद मिलेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट