Tata Motors के विभिन्न डिवीजनों में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, सुरक्षा और समृद्धि की कामना

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Vishwakarma Puja celebrated with great enthusiasm across various divisions of Tata Motors

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : औद्योगिक क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में  श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कंपनी के इंजन डिवीजन, प्लांट-वन, ईआरसी, प्लांट-थ्री, वर्ल्ड ट्रक समेत अन्य इकाइयों में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से संस्थान की उन्नति, कर्मचारियों की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षित कार्य वातावरण की कामना की गई।

यह भी पढ़े : विश्व ओजोन दिवस पर टाटा स्टील यूआईएसएल का जागरूकता अभियान: ‘Red Light On – Engine Off’ का दिया संदेश

पूजा कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय सहित विभिन्न डिवीजनों के वरीय अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, स्थायी कर्मचारी एवं प्रशिक्षु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर औद्योगिक विकास और उत्पादन कार्यों की निरंतर प्रगति की कामना की। पूजा के बाद सभी कर्मचारियों एवं अतिथियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

विश्वकर्मा पूजा को लेकर विभिन्न इकाइयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---