विश्व ओजोन दिवस पर टाटा स्टील यूआईएसएल का जागरूकता अभियान: ‘Red Light On – Engine Off’ का दिया संदेश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Tata Steel UISLs awareness campaign on World Ozone Day

Join WhatsApp

Join Now

​सोशल संवाद / जमशेदपुर: विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल (Tata Steel UISL) के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से शहर में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम स्कूल, कदमा स्थित टाटा वर्क्स यूनियन स्कूल और गोलमुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 1500 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़े : एमजीएम में सर्जरी : पेट से निकाला एक किलो का ट्यूमर

ऊर्जा बचत और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, हानिकारक यूवी किरणों से पृथ्वी के बचाव और सीएफसी (CFC) जैसे हानिकारक पदार्थों के प्रभावों की जानकारी दी गई। छात्रों को जल व ऊर्जा संरक्षण तथा प्लास्टिक का उपयोग घटाने के लिए प्रेरित किया गया।

विशेष रूप से “Light Off” का संदेश देते हुए छात्रों को कक्षा से बाहर निकलते समय पंखे और लाइट बंद करने जैसी आदतों को अपनाने के लिए कहा गया, ताकि वे समाज में बदलाव के ‘चेेंज एजेंट’ बन सकें।

बिष्टुपुर सिग्नल पर विशेष अभियान

अभियान का प्रमुख आकर्षण बिष्टुपुर ट्रैफिक सिग्नल पर संचालित “Red Light On – Engine Off” अभियान रहा। इसके जरिए वाहन चालकों को रेड लाइट पर सुरक्षा को ध्यान में रखकर इंजन बंद करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे ईंधन खपत और उत्सर्जन कम हो सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---