Responsive Full Width Slider

Shilpa Shinde का दर्द छलका, बोलीं- ‘परिवार होते हुए भी मैं अनाथ हूं’, घर और रिश्तों को लेकर किया बड़ा खुलासा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Shilpa Shinde का दर्द छलका, बोलीं- 'परिवार होते हुए भी मैं अनाथ हूं', घर और रिश्तों को लेकर किया बड़ा खुलासा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Shilpa Shinde टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया।

यह भी पढे : AAFA Summit 2026 में Allu Arjun का खास अंदाज, भगवान जगन्नाथ की मूर्ति लेने से पहले उतारे जूते, फैंस ने की तारीफ

शिल्पा शिंदे ने बताया कि उनके परिवार के साथ अब रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार होने के बावजूद उन्हें खुद को अकेला महसूस होता है। अभिनेत्री ने अपनी स्थिति को बताते हुए खुद को ‘अनाथ’ तक कह दिया।

घर छोड़ने और अकेले रहने की बताई कहानी

Shilpa Shinde ने शो में दावा किया कि उन्हें अपने घर से बाहर जाना पड़ा और अब वह मुंबई आने पर अकेले रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह कुछ समय से करजत में रह रही हैं और मुंबई में रहने के लिए उन्हें अलग व्यवस्था करनी पड़ती है।

अभिनेत्री ने अपनी मां और परिवार के साथ रिश्तों को लेकर भी भावुक बातें साझा कीं। उनके अनुसार, पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उनके रिश्तों में दूरी आ गई है।

वसीयत में परिवार से दूरी का किया जिक्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Shilpa Shinde ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी वसीयत में परिवार से अपने संबंधों को लेकर अपनी बात लिखी है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू कर दी है।

फैंस हुए भावुक

Shilpa Shinde के इस खुलासे के बाद कई फैंस ने उनके लिए समर्थन जताया है। लोगों का कहना है कि एक कलाकार की चमकदार जिंदगी के पीछे कई निजी संघर्ष भी छिपे हो सकते हैं।

शिल्पा शिंदे टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से काफी लोकप्रिय हुई थीं और बिग बॉस 11 की विजेता भी रह चुकी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट