Responsive Full Width Slider

JBVNL की नई सुविधा: अब बिजली की शिकायत के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर, कॉल या WhatsApp से होगा काम

By Sanjana Das

Published :

Follow
JBVNL की नई सुविधा: अब बिजली की शिकायत के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर, कॉल या WhatsApp से होगा काम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अगर आप रांची या खूंटी जिले में रहते हैं और बिजली कटौती, गलत बिजली बिल या बिजली से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान बना दिया है।

यह भी पढे : AI की वजह से IT सेक्टर में भर्ती धीमी, भारत के युवाओं के लिए चुनौती: श्रीधर वेम्बू*

अब बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए लोगों को बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ता घर बैठे ही अपनी शिकायत 94311135682 नंबर पर कॉल या WhatsApp के जरिए दर्ज करा सकते हैं।

किन समस्याओं की कर सकते हैं शिकायत?

इस नंबर पर बिजली आपूर्ति में रुकावट, बार-बार बिजली कटना, गलत बिजली बिल, मीटर से जुड़ी दिक्कत या बिजली सेवा से संबंधित अन्य शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।

जल्दी होगा शिकायत का समाधान

जेबीवीएनएल का कहना है कि इस नई व्यवस्था का मकसद उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द समाधान करना है। साथ ही लोगों का समय बचे और उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालय न जाना पड़े।

उपभोक्ताओं से की गई अपील

निगम ने रांची और खूंटी जिले के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि बिजली आपूर्ति, बिलिंग या अन्य किसी भी तरह की समस्या हो, तो सीधे इसी नंबर पर संपर्क करें। इससे शिकायत तुरंत दर्ज होगी और उसके समाधान की प्रक्रिया भी तेज होगी।

बेहतर सेवा देने की दिशा में कदम

यह जानकारी विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची के अधीक्षण अभियंता डी.एन. साहू की ओर से जारी की गई है। जेबीवीएनएल का कहना है कि उपभोक्ताओं को आसान, पारदर्शी और समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

इस नई पहल से रांची और खूंटी के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं का समाधान पहले से अधिक आसानी और तेजी से मिल सकेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---