Responsive Full Width Slider

नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट प्रतिमा का अनावरण, सीएम हेमंत सोरेन ने परिवार संग दी श्रद्धांजलि

By Sanjana Das

Published :

Follow
नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट प्रतिमा का अनावरण, सीएम हेमंत सोरेन ने परिवार संग दी श्रद्धांजलि

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (गोला प्रखंड) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ शामिल हुए और अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढे :सोना देवी विश्वविद्यालय की नई पहल, छात्रों को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग और रोजगार का बेहतर अवसर

सोना सोबरेन मेमोरियल हाई स्कूल के पास स्थापित दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उनकी माता रूपी सोरेन ने बटन दबाकर किया। प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन, आदिवासी समाज के अधिकारों और अलग राज्य की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विधायक ममता देवी, उमाकांत रजक, जय मंगल सिंह (अनूप सिंह), अमित महतो, पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष और योगदान झारखंड के इतिहास का अहम अध्याय है। उन्होंने आदिवासियों, मूलवासियों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई पहचान दी। उनकी स्मृतियों को सहेजने के लिए नेमरा में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा देती रहेगी।

प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट