Responsive Full Width Slider

Mithun Chakraborty की हुई सर्जरी, अस्पताल में भर्ती अभिनेता की सेहत पर आया बड़ा अपडेट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Mithun Chakraborty की हुई सर्जरी, अस्पताल में भर्ती अभिनेता की सेहत पर आया बड़ा अपडेट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता Mithun Chakraborty की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके दाहिने हाथ की मामूली सर्जरी की गई। सर्जरी सफल रही और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर है।

यह भी पढे : Salman Khan Ramayana: जब सलमान खान बनने वाले थे भगवान राम, लेकिन बीच में ही बंद हो गई थी ‘Ramayana’

दाहिने हाथ की हुई मामूली सर्जरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, 74 वर्षीय Mithun Chakraborty को दाहिने हाथ में परेशानी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके हाथ की माइनर सर्जरी की। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सफल रहा और अभिनेता तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल Mithun Chakraborty

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की और अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती की रिकवरी अच्छी चल रही है। यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार होता रहा तो उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। इस खबर से उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

Mithun Chakraborty के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अभिनेता के चाहने वाले लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट