Responsive Full Width Slider

Salman Khan Ramayana: जब सलमान खान बनने वाले थे भगवान राम, लेकिन बीच में ही बंद हो गई थी ‘Ramayana’

By Riya Kumari

Published :

Follow
Salman Khan Ramayana: जब सलमान खान बनने वाले थे भगवान राम, लेकिन बीच में ही बंद हो गई थी 'Ramayana'

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म Ramayana को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है। इसी बीच बॉलीवुड के एक पुराने और अधूरे प्रोजेक्ट की कहानी फिर से सुर्खियों में आ गई है। बहुत कम लोग जानते हैं कि 1990 के दशक में Salman Khan भी भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले थे। यह फिल्म उनके भाई सोहेल खान के निर्देशन में बन रही थी, लेकिन रिलीज से पहले ही बंद हो गई।

यह भी पढे : Rafale Deal भारत में बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान? ₹3.25 लाख करोड़ के मेगा डिफेंस डील पर फ्रांस का बड़ा प्रस्ताव

40 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी थी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और करीब 40 प्रतिशत हिस्सा पूरा भी हो गया था। सलमान खान ने भगवान राम के लुक में फोटोशूट और कुछ दृश्यों की शूटिंग भी की थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका।

क्यों बंद हो गई थी ‘Ramayana’?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के दौरान सोहेल खान और पूजा भट्ट के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कहा जाता है कि इस रिश्ते को परिवार की मंजूरी नहीं मिली, जिसके बाद हालात बदल गए। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पूजा भट्ट के फिल्म से अलग होने के बाद यह प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में चला गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्टारकास्ट भी थी खास

बताया जाता है कि फिल्म में Salman Khanभगवान राम, सोनाली बेंद्रे माता सीता और पूजा भट्ट एक अहम भूमिका में नजर आने वाली थीं। उस समय इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक माना जा रहा था।

अब रणबीर कपूर निभा रहे हैं भगवान राम का किरदार

करीब तीन दशक बाद निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---