Responsive Full Width Slider

JPSC विवाद पर जयराम महतो का बड़ा कदम, विधानसभा में शुरू किया निर्जला व्रत

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
JPSC विवाद पर जयराम महतो का बड़ा कदम, विधानसभा में शुरू किया निर्जला व्रत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: झारखंड में JPSC परीक्षा और कथित पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अब छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो भी सामने आए हैं। उन्होंने विधानसभा परिसर में धरना देते हुए निर्जला व्रत शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े : 3 हफ्ते से ज्यादा खांसी को न करें नजरअंदाज, फेफड़ों के कैंसर का हो सकता है संकेत; जानें ये लक्षण

जयराम महतो का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में सरकार को स्पष्ट और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

विधायक के धरने पर बैठने के बाद JPSC विवाद को लेकर राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और कथित पेपर लीक के कारण हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ा है। छात्र लगातार जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जयराम महतो ने कहा कि जब तक छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे। विधानसभा परिसर में उनके निर्जला व्रत को छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

JPSC विवाद पर बढ़ रहा दबाव

JPSC परीक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से झारखंड में छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

अब जयराम महतो के निर्जला व्रत से सरकार पर छात्रों की मांगों को लेकर दबाव और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---